आगरालीक्स ..आगरा के युवक की एमबीए के बाद नौकरी नहीं लगी तो बडा साइबर क्रिमनल बन गया, गौतम बुदृध नगर पुलिस ने उसे और उसके साथी को जेल भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा निवासी प्रशांत चौधरी एमबीए पास है। विवाहित है। गौतमबुद्ध नगर में गृहलक्ष्मी सोसाइटी में रहता है। पत्नी फिजियोथेरेपिस्ट है। प्रशांत की दोस्ती मनीष कुमार शर्मा के साथ थी। मनीष बीबीए पास है। दोनों ने शुरू में एक साथ नौकरी की तलाश की। नौकरी नहीं मिली तो साइबर ठग बन गए। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न बैंकों के दस एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और 10700 रुपये बरामद किए हैं।
नौकरी ना लगने पर बना साइबर ठग
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एमबीए और बीबीए की पढ़ाई करने के बाद उन्हें नौकरी नहीं मिली। दोनों ने मिलकर ठगी शुरू कर दी। एक साल में 50 से अधिक लोगों को ठग चुके हैं। वे दिल्ली-एनसीआर में लोगों को निशाना बनाते थे। एटीएम के अंदर ही कार्ड बदल देते थे, गुमराह कर पासवर्ड जानने के बाद पैसे निकाल लेते थे। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।