Monday , 3 February 2025
Home टॉप न्यूज़ E- cigarette & E – Hukka ban in Agra, Businessman submit E Hukka in Police Station
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

E- cigarette & E – Hukka ban in Agra, Businessman submit E Hukka in Police Station

आगरालीक्स.. आगरा में अधिसूचना जारी होने के बाद ई सिगरेट और ई हुक्का थाने में जमा किए जाएंगे, एक महीने का समय दिया जाएगा, इसके बाद कार्रवाई होगी।
केंद्र सरकार ने अध्ययादेश जारी करते हुए ई हुक्का और ई सिगरेट पर रोक लगा दी है। ई सिगरेट और ई हुक्का का इस्तेमाल करने पर तीन साल की सजा और पांच लाख जुर्माना लगाया जाएगा, इसका सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं। कारोबारियों को ई सिगरेट और ई हुक्का जमा कराने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ई सिगरेट और ई हुक्का थाने में जमा किए जाएंगे।

जाने क्या है ई हुक्का और ई सिगरेट
ई-सिगरेट को इलेक्ट्रानिक सिगरेट भी कहा जाता है. इसे कई लोग पीवी या पर्सनल वेपोराइजर भी कहते हैं. ई-सिगरेट एक इलेक्ट्रॉनिक इनहेलर होता है. इसमें मौजूद लिक्विड को एक खास तरह की प्रक्रिया के द्वारा भाप में बदल दिया जाता है. इससे पीने वाले को उसी तरह का एहसास होता है, जो सिगरेट पीने वाले को होता है. ई-सिगरेट की ही तरह ई-हुक्‍के से लोग धूम्रपान करते हैं.

कैसे होता है असर
विशेषज्ञ कहते हैं कि ई-सिगरेट बेहद खतरनाक है. इसे लगातार पीने से कैंसर, अस्थमा, फेफड़ों की खराबी, हृदय रोग जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. ई-सिगरेट एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक इन्हेलर है. इसमें निकोटीन और दूसरे लिक्विड भरे जाते हैं. इन लिक्विड्स में केमिकल भरा होता है. इन्हेलर बैट्री की ऊर्जा से इस लिक्विड को भाप में बदलता है. इससे पीने वाले को सिगरेट जैसा अहसास होता है.

इंटरनेट फोटो

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Husband upload wife compromised photo on social media in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ​पति ने अपनी पत्नी के आपत्तिजनक...

बिगलीक्स

Agra News : Selection process for Meditation work#Agra

आगरालीक्स … Agra News : आगरा में संचालित मध्यस्थता केन्द्र पर मध्यस्थता...

बिगलीक्स

Agra News : 18 year old IET Btech Student Piyush & Transporter goes missing in Agra#Agra

आगरालीक्स….Agra News : आगरा के इंजीनियरिंग कॉलेज का बीटेक का छात्र लापता,...

बिगलीक्स

Agra News : Obesity Clinic in every Hospitals#Agra

आगरालीक्स… Agra News : आगरा सहित देश भर में सरकारी अस्पतालों में...