आगरालीक्स.. आगरा की एंटी रोमिया स्क्ववैड पुलिस की रोमियों पर नजर है, महिलाओं पर टिप्पणी, सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील हरकत करने पर 10 रोमियो को रेड कार्ड दिए गए।
आगरा में एंटी रोमिया स्क्वैड सक्रिय हो गई है, सार्वजनिक स्थल, चौराहे और पार्कों में टीम की महिला सदस्य सादा कपडों में रोमियों पर नजर रखती हैं। महिलाओं पर कमेंट, टिप्पणी करने और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील हरकत करने पर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही रोमियों को रेड कार्ड देते हुए चेतावनी दी जा रही है कि भविष्य में इस तरह की गतिविध करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
10 रोमियों को रेड कार्ड
मंगलवार को एंटी रोमियो स्क्ववैड ने 10 रोमियों को रेड कार्ड देते हुए चेतावनी दी है।