आगरालीक्स.. आगरा में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया, कारगिल पेट्रोल पंप से सिकंदरा बोदला रोड से अतिक्रमण हटा दिया। दो अवैध यूनीपोल और 12 होर्डिंग ध्वस्त कर दिए।
टीम को घेरा
नगर निगम की टीम तेलीपाड़ा ताजगंज में अतिक्रमण हटाने पहुंची, टीम को स्थानीय लोगों ने घेर लिया और हंगामा किया। आरबीएस कॉलेज रोड मदिया कटरा पर दो अवैध स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। गुरुवार को आवास विकास सेंट्रल पार्क से सूर वाटिका में अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा, इसके लिए मुनादी की गई। लोगों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।