आगरालीक्स …आगरा में निर्धन एवं वंचित बच्चों की शिक्षा हो, पर्यावरण चेतना या स्वच्छता का संकल्प। लायंस क्लब प्रयास हर क्षेत्र में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहनकर रहा है। सेवा का यह सिलसिला आगे भी अनवरत जारी रहेगा। उक्त बातें लायंस क्लब प्रयास के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शनिवार को कहीं।
लायंस क्लब प्रयास ने अपना 12वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को संजय प्लेस स्थित होटल होली-डे इन में सेवा के संकल्प की पुनरावृत्ति के साथ मनाया।
समारोह में मुख्य अतिथि क्लब कीं डिस्ट्रिक गवर्नर मधु सिंह एवं पूर्व मल्टीपल काउंसलि चेयरपर्सन जितेंद्र चैहान ने लायंस क्लब की विशेषता एवं उसके कार्य क्षेत्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि दुनिया में लायंस क्लब एक ऐसी संस्था है जो हर एक क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने क्लब की नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई जिसमें राजीव अरोड़ा को अध्यक्ष, आनंद प्रकाश को सचिव और हरीश बत्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। विशिष्ट अतिथि वाइस डिस्ट्रिक गर्वनर प्रथम अजय सनाध्या एवं वाइस डिस्ट्रिक गर्वनर द्वितीय श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि सभी सदस्यों को सेवाभाव से कार्य करते रहने की जरूरत है ताकि समाज के उत्थान के लिए अच्छे कार्य किए जाएं।
समारोह के अंतर्गत लायंस क्लब प्रयास की ओर से बधिर बच्चों की शिक्षा आदि के लिए आगरा डीफ अनेबिल सोसायटी को 31000 रूपये की धनराशि प्रदान की गई। समारोह में शामिल होने के लिए बधिर बच्चों को भी आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
चार्टर्ड प्रेसीडेंट संजीव मित्तल और चार्टर्ड सचिव विनीत खेड़ा ने कहा कि लायंस क्लब प्रयास समाज के अभावग्रस्त वर्गों के उत्थान और उन्हें मुख्य धारा में लाने का काम कर रहा है। क्लब को-आॅर्डिनेटर अशु मित्तल ने वर्ष भर की उपलब्धियों एवं सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। आशीष अग्रवाल, वर्ष 2018-19 के सचिव अनिरूद्ध भगत, कोषाध्यक्ष रितेश मांगलिक ने भी क्लब से जुड़ीं जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर विनय मित्तल, प्रिया अरोड़ा, ऋतु प्रकाश, रेखा बत्रा, मयूरी मित्तल, रेनू भगत, आगरा डीफ अनेबिल सोसायटी की एडवोकेट नम्रता, मेघना जैन, ललिता गुप्ता आदि मौजूद थे।