आगरालीक्स ..आगरा में फैशन का तडका लगाने के लिए स्टाइल कोर्डियार्ड प्रदर्शनी लगाई जा रही है, इसके लिए फोटो शूट किया गया। 10 अक्टूबर को होटल होली-डे-इन इन में आयोजित होने स्टाइल कोर्टियार्ड प्रदर्शनी एसिड एटैक पीड़ित शीरोज की सदस्यों को समर्पित होगी। इसके लिए तुलसी सिनेमा के पास स्थित रोमसन्स में शी-फार शी क्लब की सदस्यों द्वारा फोटो शूट किया गया। साथ ही एसिड अटैक पीड़ित अनमोल व ऋतु को डिजायनर ड्रेस प्रदान की गईं।

10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक स्टाइल कोर्टियार्ड प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। फतेहाबाद रोड स्थित एसिड अटैक पीड़ित युवतियों की संस्था शीरोज को समर्पित होगी। निदेशक मीनल पारसवानी ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न प्रांतों के डिजायनर परिधान उत्सवी सीजन में उपलब्ध होंगे। इसके लिए डिजायनर ड्रेस के साथ शी फार शी क्लब की सदस्याओं ने फोटो शूट भी कराया। आयशी हेमदेव, मेकअप आर्टिस्ट चांदनी ग्रोवर, डॉ. प्रियंका सचवेदा, राशी पोपटानी आदि मौजूद रहीं।