आगरालीक्स.. आगरा में गुर्दा रोगियों की डायलिसिस 700 रुपये में की जा रही है, यह 3 से चार हजार में होती है, लायंस क्लब प्रयास ने डॉ एनएल पटनी चैरिटेबल डायलिसिस सेंटर को एक और मशीन डोनेट की।
रविवार सुबह खंदारी स्थित डा. एनएल पटनी चैरिटेबिल डायलिसिस सेंटर में लायंस क्लब प्रयास ने एक सेवा गतिविधि आयोजित की। इसमें सेंटर को एक डायलिसिस मशीन भेंट की गई। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि लायंस क्लब प्रयास समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। इसमें भी अगर सेवा मरीजों की हो तो इसके मायने काफी बढ़ जाते हैं। एडीएम सिटी केपी सिंह ने भी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की काफी प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब कीं डिस्ट्रिक गवर्नर मधु सिंह ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य सेवा करना है। यह क्षेत्र विशाल है, जिसमें जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश की जाती है। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील विकल ने बताया कि लायन्स क्लब ने ही इस संस्थान को पहली मशीन दान की थी और आज दान की गई यह 14 वीं मशीन है। इन 14 मशीनों से यहां हर रोज 28 डायलिसिस हो सकेंगी। एक बार डायलिसिस का खर्च निजी असपतालों में 3000 से 4000 के बीच आता है, जो यहां महज 700 रुपये में की जाती है। मरीजों को डायलिसिस सेवाएं प्रदान कर रहे डॉ किशोर बसन्तानी ने बताया कि बड़े ही चिंता की बात है गुर्दे की समस्या तेजी से बढ़ी है। हमारे यहां 12 वर्ष की आयु से बुजुर्ग तक डायलिसिस के लिए आते हैं। बॉडी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले स्टेरॉयड्स काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लायंस क्लब प्रयास के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि किडनी के मरीजों को सप्ताह में दो बार डायलिसिस की जरूरत पड़ती है, जिसमें काफी खर्च होता है, जबकि सेवा और दान के जरिए इस खर्च को कम कर मरीजों को राहत देने की कोशिश क्लब ने की है। सचिव आनंद प्रकाश और कोषाध्यक्ष हरीश बत्रा ने कहा कि प्राइवेट क्लीनिकों या अस्पतालों में डायलिसिस बहुत महंगी पड़ती है, जबकि डा. एनएल पटनी चैरिटेबिल डायलिसिस सेंटर इस काम को काफी समय से सस्ती दरों पर कर रहा है। ऐसे में क्लब ने यहां मशीन दान कर संसाधनों में बढ़ोत्तरी का यह छोटा सा प्रयास किया है। चार्टर्ड प्रेसीडेंट संजीव मित्तल और चार्टर्ड सचिव विनीत खेड़ा ने कहा कि डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़ने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। क्लब को-आॅर्डिनेटर अशु मित्तल ने बताया कि विभिन्न कारणों से डायलिसिस मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सेंटर्स पर मरीज रजिस्टर्ड हैं। इनके लिए उपकरणों की आवश्यकता पड़ती है। लायंस क्लब प्रयास का यह कदम निश्चित ही बड़ी संख्या में मरीजों को राहत पहुंचाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अनिल कुमार, विशिष्ट अतिथि एडीएम सिटी केपी सिंह, लायन्स क्लब कीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मधु सिंह, अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, सचिब आनंद प्रकाश, कोषाध्यक्ष हरीश बत्रा, चार्टर्ड प्रेसिडेंट संजीव मित्तल, चार्टर्ड सचिब विनीत खेड़ा, क्लब को कॉर्डिनेटर अशु मित्तल, क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर विश्वदीप सिंह, प्रिया अरोड़ा, मयूरी मित्तल, रेखा बत्रा, ऋतु प्रकाश, ईरा खेड़ा, राजकुमार जैन, मुकेश जैन, अखिल गुप्ता, विष्णु गर्ग, पंकज अग्रवाल, विपिन गुप्ता, अनिल सरीन, शीना कोहली, आशु जैन आदि मौजूद थे।