आगरालीक्स.. आगरा में डॉक्टर टंडन परिवार विवाद मामले में समझौते की बात नहीं बन पा रही है, इस मामले में डॉ अमित टंडन को हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ है, 11 नवंबर को सुनवाई होनी है।
आगरा में छह सितंबर को डॉ अमित टंडन और उनके छोटे भाई डॉ अनुराग टंडन के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। डॉ अनुराग के सिर में सरिया से हमला करने पर चोट आई थी, उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, इस मामले में डॉ अमित टंडन, डॉ वैशाली टंडन, कर्मचारी राहुल सहित पांच पर मुकदमा दर्ज है। डॉ अमित टंडन को अरेस्ट करने के लिए 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है।
नहीं हो पा रहा समझौता
इस मामले में डॉ अमित टंडन को हाईकोर्ट से दोनों भाईयों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं, इस आश्वासन पर स्टे मिल गया था, इस मामले की सुनवाई 11 नवंबर को होनी है। इन दोनों के बीच समझौता कराने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सफल नहीं हो पा रहे हैं।
डॉ वैशाली ने डॉ अनुराग पर लगाए गंभीर आरोप
इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद डॉ अमित टंडन की पत्नी डॉ वैशाली टंडन ने थाने में तहरीर दी थी, इसमें डॉ अनुराग टंडन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे लेकिन पेशबंदी मानते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस मामले में उन्होंने आगरा के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है, इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई है।