आगरालीक्स.. आगरा में स्मार्ट पुलिसिंग शुरू हो चुकी है, एसएसपी बबलू कुमार ने व्हाटस एप नंबर जारी किया है, इस नंबर पर अपनी शिकायत, समस्या और भ्रष्टाचार संबंधी सूचना और शिकायत कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने व्हाटस एप नंबर ( 9454458046 ) जारी किया है, इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति अyपनी समस्या और शिकायत दर्ज करा सकता है। भ्रष्टाचार की शिकायत भी कर सकता है, इस नंबर पर आने वाली शिकायतों के लिए अलग से टीम लगाई गई है, यह टीम व्हाटस एप नंबर पर आने वाली शिकायतों पर नजर रखेगी और कार्रवाई करेगी।
