आगरालीक्स ..आगरा पुलिस ने कोठी पर छापा मारा, नौ जुआरियों को अरेस्ट किया है, इनके पास से एक लाख कैश जब्त किया है।
आगरा पुलिस ने सोमवार रात को न्यू आगरा नगला बूढी की कोठी में छापा मारा। टीम ने एक लाख रुपये कैश, 12 मोबाइल, पांच एक्टिवा जब्त की हैं। पुलिस ने नाल पर जुआ करा रहे पप्पू पुत्र लोहरेराम निवासी नई आबादी नगला बूढी, लोकेंद्र पुत्र लोहरेराम, संजीव कुमार नगला बूढी, शांति स्वरूप निवासी शाहगंज, मोहसिन निवासी हरीपर्वत, सौरभ तोमर निवासी ताजगंज, अनिल सैनी निवासी बेलनगंज, सचिन कुशवाह निवासी केके नगर सिकंदरा, प्रतीक रावत निवासी राधा नगर बल्केश्वर और मोहित मित्तल निवासी लोहिया नगर को अरेस्ट किया है।
