आगरालीक्स …आगरा के एक कांवेट स्कूल के 12 वीं के छात्र को पुलिस ने अरेस्ट किया है, वह 10 दिन पहले शादी हुई युवती को परेशान कर रहा था, नंबर ब्लॉक करने पर युवती के पति के फोन पर कॉल किया, युवती के चरित्र पर सवाल उठा दिए। पुलिस ने छात्र को अरेस्ट कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र निवासी युवती की आठ नवंबर को दिल्ली से शादी हुई है। युवती के पति पर आगरा में कान्वेंट स्कूल में 12 वीं में पढ रहे छात्र ने फोन किया, उसने युवती के चरित्र पर सवाल उठाए। छात्र ने युवती के पति पर कई बार फोन किया, इस मामले की शिकायत युवती और उसके पति ने आगरा पुलिस से की।
पुलिस ने छात्र किया अरेस्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने छात्र को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि छात्र युवती को पहले से जानता था उसके मोबाइल पर पफोन करता था। युवती ने छात्र का नंबर ब्लॉक कर दिया था, उसकी शादी हो गई तो छात्र ने उसके पति के मोबाइल पर फोन कर दिया।