आगरालीक्स ..आगरा के स्कूल कॉलेज के बाहर एंटी रोमिया स्क्वाइड अलर्ट, स्कूल के बाहर खडे रहने वाले शोहदों पर संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ, स्कूल में छात्राओं को संदिग्ध युवक और शोहदों की सूचना देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
हैदराबाद में वेटेनरी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या से पूरे देश भर में आक्रोश है। महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में आगरा में पुलिस ने सख्ती कर दी है, कॉलेज और स्कूल के बाहर छात्राओं से छेडछाड करने वाले युवकों की धरपकड के लिए एंटी रोमियो स्क्वाइड ने सख्ती कर दी है। छुटटी के समय स्कूल और कॉलेज के बाहर चेकिंग की जा रही है। साथ ही स्कूलों में कार्यशाला आयोजित की जा रही है, छात्राओं को छेडछाड करने वालों की शिकायत करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।