आगरालीक्स…आगरा में कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में कमलानगर निवासी कारोबारी अरेस्ट, पुलिस ने 14 घण्टे में हत्याकांड का किया खुलासा, रोडरेज के बाद वाटरवर्क्स चैराहे पर मैदा कारोबारी राजीव अग्रवाल ने शनिवार रात को कपड़ा कारोबारी राहुल अग्रवाल को मारी थी गोली।
आगरा दुर्गा एन्क्लेव, बल्केश्वर निवासी कपडा कारोबारी राहुल अग्रवाल (32) का सुभाष बाजार में साडियों का शोरूम है। शनिवार रात 10 बजे वे अपना शोरूम बंद कर घर लौट रहे थे। वाटर वक्र्स चौराहे पर कार सवार बदमाशों ने कपडा कारोबारी राहुल पर एक के बाद एक कई फायर किए, गोली की आवाज से खलबली मच गई, स्थानीय लोग दहशत में आ गए। वाहन रुक गए।
कारोबारी की मौत
खून से लथपथ कपडा कारोबारी राहुल को परिजन एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने कारोबारी को म्रत घोषित कर दिया। कारोबारी की हत्या से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।