आगरालीक्स.. आगरा में एमजी रोड के हरीपर्वत सहित अन्य चौराहों पर बाएं जाने वाले लोगों के लिए 24 घंटे लाइन क्लीयर रहेगी, इसके लिए कोन लगा दिए गए हैं। चौराहे पर रेड लाइट होने पर बाएं तरफ जाने वाले वाहन चालकों को जाम में नहीं फंसना होगा।
आगरा में एमजी रोड के चौराहें पर सीसीटीवी लगने के बाद से लोग रेड लाइट होते ही अपने वाहन को रोक देते हैं। इससे चौराहे पर बाएं तरफ जाने वाले लोग भी पफंस रहे हैं जबिक चौराहे पर रेड लाइट होने पर बाईं तरपफ जाने वाले वाहन चालक को रुकने की जरूरत नहीं होती है, इसके लिए एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश के बाद एमजी रोड पर सूरसदन, हरीपर्वत, सेण्ट जौंस, साईं की तकिया, क्लब चैराहा पर कोन लगाकर बाईं तरह की सडक को 24 घंटे के लिए क्लीयर कर दिया गया है जिससे वाहन चालक रेड लाइट होने पर जाम में ना फंसे।