आगरालीक्स.. आगरा के पीएसी मैदान में पीएसी के जवान का शव मिला है, वह रात में डयूटी दे रहा था, डयूटी खत्म होने से पहले ही टॉयलेट जाने की कहकर गया, गुरुवार सुबह पीएसी मैदान के गडढे में पीएसी जवान का शव मिला है।
योगेश शर्मा (22) पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासीपाली गांव थाना गोवेर्धन मथुरा बैच 2018 बैच के कांस्टेबल थे। उनकी 15वीं बटालियन पीएसी की एफ कंपनी में तैनाती हुई थी, बुधवार रात को योगेश शर्मा की क्वार्टर गार्ड के बीच गश्त की ड्यूटी थी। रात एक बजे डयूटी खत्म होने से पहले रात 12 30 बजे वे साथी जवान से वह टॉयलेट जाने की कहकर गए। करीब 30 मिनट तक वे नहीं आए, रात एक बजे से डयूटी बदली जानी थी। इस पर साथी जवानों ने पीएसी के जवान योगेश शर्मा की तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला।
गडढे में मिला शव
साथी जवान योगेश शर्मा की रात में तलाश करते रहे लेकिन नहीं पता चला। सुबह पीएसी के जवान योगेश शर्मा का शव पीएसी मैदान में गडढे में मिला है, उनके सिर में गोली लगी है, गोली लगने के बाद वे गडढे में उल्टे गिर गए, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जवान योगेश शर्मा के हैं तीन भाई
ओम प्रकाश शर्मा के तीन बेटे हैं, सबसे बडे बेटे बड़ा राजेश सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दूसरे बेटे योगेश शर्मा पीएसी में थे और छोटा बेटा विक्रम बीसीए कर रहा है।