आगरालीक्स..आगरा के बडे चिकित्सक डॉ अमित टंडन ने समर्पण के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है, भाई डॉ अनुराग टंडन पर जानलेवा हमले में डॉ अमित टंडन आरोपी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को आशंका है कि डॉ अमित टंडन विदेश भाग सकते हैं, इसके लिए लुक आउट नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
डॉ कमलेश टंडन के बडे बेटे डॉ अमित टंडन और छोटे बेटे डॉ अनुराग टंडन में घर में सीसीटीवी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि छह सितंबर 2019 को डॉ अमित टंडन ने सीसीटीवी लगाने से डॉ अनुराग टंडन को रोक दिया, इसे लेकर विवाद बढ गया। डॉ अमित टंडन ने अपने कर्मचारी राहुल से घर में लगे सीसीटीवी हटाने के लिए कहा, आरोप है कि डॉ अमित टंडन की पत्नी डॉ वैशाली टंडन ने डॉ अनुराग टंडन को पकड लिया और डॉ अमित टंडन ने उनके सिर पर रोड से तबाडतोड हमला किया। इससे डॉ अनुराग टंडन के सिर में फ्रैक्चर हो गया, उन्हें गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल के आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है।
पुलिस दे रही दबिश
इस मामले में डॉ अमित टंडन को अरेस्ट करने के लिए पुलिस ने उनके बाग फरजाना स्थित हॉस्पिटल और घर पर दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। वहीं, हाईकोर्ट में हमले की आरोपी डॉ वैशाली टंडन को 23 दिसंबर से हर रोज थाना हरीपर्वत में हाजिरी लगाने के आदेश दिए हैं।