आगरालीक्स …आगरा में 86 घंटे बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद है , इंटरनेट बंद होने के 86 घंटे लोगों के लिए परेशानी भरे रहे। मोबाइल डिब्बा बन गया और लोग इंटरनेट शुरू होने का बेसब्री से इंतजार करते रहे।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फीरोजाबद, अलीगढ में बवाल को देखते हुए आगरा में 19 दिसंबर की रात 12 बजे से इंटरनेट बंद कर दिया गया था। इसे 20 दिसंबर शाम छह बजे तक बंद किया गया था, इसे दो दिन के लिए और बढा दिया गया।
22 दिसंबर को ब्राडबैंड इंटरनेट हुआ शुरू
22 दिसंबर को भी इंटरनेट बंद रहा। शाम छह बजे आगरा में ब्रांडबैंड और लीज लाइन से चल रही इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया।
86 घंटे बाद इंटरनेट हुआ शुरू
आगरा में 86 घंटे बाद मोबाइल इंटरनेट बंद है , इस दौरान लोग परेशान रहे। मोबाइल के डाटा को आन आफ करने में लोग लगे रहे लेकिन इंटरनेट शुरू नहीं हुआ। टेलीकॉम कंपनियों ने भी लोगों को मैसेज भेजकर सरकार के आदेश पर इंटरनेट बंद करने की जानकारी दी।