आगरालीक्स ..आगरा में घना कोहरा छाने के बाद ट्रेनें निरस्त कर दी हैं, महाकौशल सहित तमाम ट्रेनें छह घंटे देरी से चल रही हैं।
ये ट्रेनें की गईं निरस्त
26 दिसंबर से आगरा से ग्वालियर, बांदीकुई और बयाना के बीच चलने वाली छह पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को एक माह के लिए निरस्त कर दिया है।
ग्वालियर-आगरा कैंट पैसेंजर 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक निरस्त रहेगी। आगरा कैंट-ग्वालियर पैसेंजर 27 दिसंबर से एक अप्रैल तक निरस्त रहेगी। बयाना-आगरा कैंट मेमू पैसेंजर 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक, आगरा कैंट-बयाना मेमू भी 26 से 31 तक निरस्त रहेगी। ईदगाह बांदीकुई डेमू पैसेंजर और बांदीकुई-ईदगाह पैसेंजर 26 से 31 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होती है।