आगरालीक्स ..आगरा में मोबाइल इंटरनेट बंद है लेकिन ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा चालू हो गई है। जिला प्रशासन ने 27 दिसंबर शाम छह बजे तक इंटरनेट बंद रखने के आदेश दिए थे।
सीएए के विरोध के बाद आगरा में 26 दिसंबर सुबह आठ बजे से 27 दिसंबर शाम छह बजे तक इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए गए थे। शुक्रवार सुबह ब्राडबैंड इंटरनेट शुरू हो गया है लेकिन मोबाइल इंटरनेट बंद है।

19 से 23 दिसंबर शाम तक बंद रहा था इंटरनेट
इससे पहले आगरा में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फीरोजाबद, अलीगढ में बवाल को देखते हुए 19 दिसंबर की रात 12 बजे से इंटरनेट बंद कर दिया गया था।22 दिसंबर को भी इंटरनेट बंद रहा। शाम छह बजे आगरा में ब्रांडबैंड और लीज लाइन से चल रही इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया। मगर, मोबाइल इंटरनेट 90 घंटे बाद 23 दिसंबर की शाम को चालू किया गया।