आगरालीक्स …आगरा में श्री खाटू श्याम जी स्वयंसेवक परिवार द्वारा श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 13 वर्षीय ब्रह्मरात हरितोष जी (एकलव्य) भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
सोमवार को सोमवार को अष्टभुजा देवी मंदिर केशव कुंज प्रताप नगर में श्रीमदभागवत कथा का पोस्टर विमोचन किया गया। नौ जनवरी तक 13 वर्षीय ब्रह्मरात हरितोष जी (एकलव्य) भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
मुख्य यजमान दिनेश अग्रवाल एवं डॉली अग्रवाल ने बताया कि बाल कथा व्यास के मुखारविन्द से कथा की अमृत वर्षा तीन से नौ जनवरी तक होगी। इंजीनियर पीके गुप्ता ने बताया कि 10 जनवरी को भजना संध्या होगी। कथा मंदिर के हॉल में होगी। कथा का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, अखंड ज्योति दर्शन, आलौकिक शृंगार, इत्र की वर्षा, पुष्पों की वर्षा होगी। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सांसद एस पी सिंह बघेल, टीएन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, टीटू गोयल, क्षमा जैन सक्सेना, अभय अग्रवाल, अमित मित्तल आदि मौजूद रहे।