आगरालीक्स.. आगरा एसटीएफ ने आईएएस के पद से इस्तीफा दे चुके कन्नन गोपीनाथन को रोक दिया है। उनके अलीगढ जाने की सूचना पर पुलिस सैंया टोल प्लाजा पर पहुंच गई, उन्हें पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया।
आईएएस) अधिकारी कन्नन गोपीनाथन ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर के लोगों को अभिव्यक्ति की आजादी न दिए जाने के मुद्दे पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। केरल के रहने वाले कन्नन इस्तीफा देने से पहले केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में तैनात थे। वह 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 33 साल के आईएएस अधिकारी गोपीनाथ केंद्र शासित प्रदेश के पावर एंड नॉन कन्वेंशनल ऑफ एनर्जी में सचिव पद पर कार्यरत थे।
सैंया टोल प्लाजा पर रोक
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अलीगढ में बवाल हुआ था, ऐसे में आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथ के अलीगढ जाने की सूचना पर सैंया टोल प्लाजा पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने आईएएस कन्नन को सैंया टोल प्लाजा पर रोक लिया है!