आगरालीक्स… आगरा में फेसबुक फ्रेंड के साथ मिलकर युवती ने बीएसएनएल में अधिकारी अपने पति की हत्या की, पुलिस ने युवती सहित तीन को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा में पंचशील कॉलोनी, दौरेठा (शाहगंज) निवासी बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफीसर (जेटीओ) वीरेंद्र कुमार(45) की चार दिसंबर को की हत्या कर दी गई थी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जेटीओ की हत्या में उसकी पत्नी और उसके फेसबुक फ्रेंड दिल्ली नगर निगम में जूनियर इंजीनियर कपिल मूल निवासी पंचशील कॉलोनी और उसके दोस्त बीटेक कर चुके मनीष को अरेस्ट किया है। पुलिस पूछताछ में कपिल ने बताया कि दो साल पहले उसकी फ़ेसबुक पर जेटीओ की पत्नी से दोस्ती हुई थी। वे दोनों साथ रहना चाहते थे, इसलिए उसके पति जेटीओ की हत्या करने की प्लानिंग की ।
दोस्त के साथ कार से पहुंचा घर
पुलिस पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह 4 जनवरी की रात 11:30 बजे वह दिल्ली से दोस्त मनीष कुमार के साथ कार से जेटीओ के घर आया। कमरे में सोते जेटीओ की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कार से ले जाकर सड़क पर फेंक दिया। पत्नी ने रात एक बजे देवर को फोन करके सूचना दी वीरेंद्र को कोई अपने साथ बुलाकर ले गया है। 100 फीट रोड पर उसका शव मिला था।