आगरालीक्स ..जेएनयू हिंसा के बाद आगरा विवि में छात्र संगठन आमने सामने आ रहे हैं, विवि में आठ जनवरी की छुटटी कर दी गई है, शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है, हालांकि विवि प्रशासन यूपी टीईटी एग्जाम के कारण छुटटी करने की बात कह रहा है।

जेएनयू में हिंसा के बाद आंबेडकर विवि, आगरा में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, इसके विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ता आ गए, सोमवार को विवि में दोनों छात्र गुटों के आमने सामने आने पर बडी संख्या पुलिस फोर्स ने पहुंचकर मामला शांत कराया। मगर, दोनों की संगठन जेएनयू हिंसा को लेकर प्रदर्शन कर सकते हैं, इसे देखते हुए विवि में सतर्कता बढा दी है।
आठ जनवरी की छुटटी
विवि में आठ जनवरी की छुटटी कर दी गई है, विवि के पीआरओ डॉ गिरजा शंकर शर्मा का कहना है कि यूपी टीईटी की परीक्षा के चलते छुटटी की गई है।