आगरालीक्स …आगरा में भारत बंद को लेकर लोग चिंतित हैं, जाने क्या है भारत बंद और क्यों किया जा रहा है बंद।
आठ जनवरी को भारत बंद के मैसेज सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, इससे सीएए, एनआरसी, जेएनयू हिंसा से जोडकर आगे भेजा जा रहा है। मगर, ऐसा नहीं है। आगरा में बंद मजदूर, श्रमिक संगठन, बैंकों के कर्मचारी सहित सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कर रहे हैं। इसमें व्यापारी संगठन शामिल नहीं है, इससे बाजारों पर कोई असर नहीं पडेगा, बैंक सहित अन्य संस्थानों में काम प्रभावित रह सकता है।
आगरा में इन्होंने किया बंद का आहृवाहन
सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियंस ने आठ जनवरी को भारत बंद का आह्वान किया। इसमें कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
श्रमिकों को 21 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, ठेका प्रथा बंद करने समेत 16 सूत्रीय मांगों के लिए राष्ट्रपति के नाम उप श्रमायुक्त को ज्ञापन देंगे।
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस
अखिल भारतीय किसान सभा ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।
केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर आठ जनवरी को बैंकों में भी हड़ताल रहेगी। रिजर्व बैंक में भी कामकाज प्रभावित रहेगा। इसलिए निजी बैंकों की सेवाएं भी बाधित रहेंगी।