आगरालीक्स.. आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढा दी है, अब 12 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते हैं। विवि की मुख्य परीक्षा दो मार्च से होंगी, उससे पहले 16 जनवरी से कॉलेजों में प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू करा दिए जाएंगे।

डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा के लिए सात जनवरी तक आनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जाने थे लेकिन तमाम कॉलेजों के छात्रों के पफॉर्म नहीं भरे गए हैं। ऐसे में विवि प्रशासन ने परीक्षा पफॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढा दी है। पीआरओ डॉ गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 5 दिन का और समय दिया गया है। अब 12 जनवरी तक बीए बीएससी बीकॉम, एमए एमएससी एमकॉम के रेगूलर और प्राइवेट छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
दो मार्च से परीक्षाएं, 16 मार्च से प्रैक्टिकल
विवि की मुख्य परीक्षा दो मार्च से शुरू होनी है, इससे पहले 16 मार्च से प्रैक्टिकल कराए जाएंगे।