आगरालीक्स…दिल्ली के निर्भया रेप केस में चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दी जाएगी, इस घटना के करीब एक साल बाद आगरा के डीईआई की शोध छात्रा नेहा शर्मा की रेप के बाद लैब में हत्या कर दी थी, इस मामले में सीबीआई ने भी जांच की। अब ट्रायल चल रहा है।
दिल्ली में 2012 में रात आठ बजे बस से जा रही मेडिकल छात्रा निर्भया के साथ गैंगरेप और दरिंदगी की गई, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट जारी करते 22 जनवरी को फांसी की तारीख तय की है।
निर्भया के चारों दोषियों अक्षय, विनय, मुकेश और पवन को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे जेल नंबर में तीन फांसी होगी।
डीईआइ में एक साल बाद नेहा शर्मा की रेप के बाद हुई हत्या
आगरा में 15 मार्च 2013 को डीईआई में शोध छात्रा नेहा शर्मा की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी, मुख्य आरोपी बीएससी का छात्र उदय स्वरूप जेल में है। सह आरोपी यशवीर संधू जमानत पर जेल से बाहर है। इस मामले में सीबीआई जांच के बाद चार्जशीट लगा चुकी है, आगरा के कोर्ट में ट्रायल चल रहा है और 36 गवाह बनाए गए हैं। नेहा शर्मा के पिता रिचपाल शर्मा दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
चार्जशीट – 1
पुलिस ने हत्या ( धारा 302) और दुराचार के प्रयास (धारा 376/511) में चार्जशीट दाखिल की थी। आरोपी उदय स्वरूप और यशवीर सिंह संधू को बनाया।
चार्जशीट – 2
सीबीआई ने हत्या, दुराचार ( धारा 376) और साक्ष्य मिटाना ( धारा 201) में चार्जशीट की। आरोपी सिर्फ उदय स्वरूप को बनाया।
ये है मामला
15 मार्च 2013 : डीईआई लैब में हत्या। नेहा की कार खेल गांव के पास मिली।
16 मार्च : छात्र-छात्राओं ने आंदोलन छेड़ा। दो दिन तक पूरे शहर में हंगामा रहा।
17 मार्च : पुलिस जांच, छात्रा का गायब लैपटॉप लैब के पीछे झाड़ियों में मिला।
18 मार्च : नेहा का मोबाइल भी परिसर में मिला। गाइड समेत सैकड़ों से पूछताछ।
31 मार्च : निठारी कांड में जांच करने वाली फोरेंसिक टीम ने लैब से साक्ष्य जुटाए।
02 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गूंजा नेहा शर्मा हत्याकांड।
05 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर की पुलिस टीम आई। दो दिन यहां रही।
23 अप्रैल : उदय और यशवीर की गिरफ्तारी। दोनों को जेल भेजा।
16 जुलाई : पुलिस ने अदालत में भी चार्जशीट पेश कर दी।
22 जुलाई : सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश।
29 अगस्त : सीबीआई ने डीईआई पहुंचकर जांच शुरू की।
11 फरवरी : 2014 उदय और यशवीर कोर्ट से जमानत पर रिहा
जनवरी 2015 : सीबीआई ने आगरा के कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, उदय स्वरूप ने रेप के बाद की थी हत्या
मौजूदा हाल उदय स्वरूप जेल में है और 36 गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए ट्रायल चल रहा है