आगरालीक्स …आगरा में सुबह सुबह बारिश से गलन बढ गई है, सर्दी में ठिठुरते हुए बच्चों को स्कूल जाना पड रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 जनवरी तक घना कोहरा और बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने सात और आठ जनवरी को बारिश की आशंका व्यक्त की थी, सुबह और शाम को बादल छाने पर लोगों को बारिश होने का डर सताता रहा लेकिन बारिश नहीं हुई। आठ जनवरी को बुधवार सुबह से ही बूंदाबांदी होने लगी है, इससे गलन बढ गई है, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, उन्हें बारिश में सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल जाने पडेगा।
आठ और 12, 13 जनवरी को बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में आठ जनवरी को बारिश हो सकती है, नौ जनवरी को कोहरा छा सकता है। 11 और 12 जनवरी को भी बारिश की आशंका है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/01/20) 22.7
Departure from Normal(oC) 0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/01/20) 11.5
Departure from Normal(oC) 4