आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कारोबारी से लूट के बाद पुलिस की कॉबिंग, एक्सप्रेस वे कडी सुरक्षा, अवैध दुकान और ढाबे हटाए जा रहे हैं।
आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात को आगरा के कारोबारी की कार में पंक्चर कर लूट कर ली गई थी, इसके बाद एक और घटना हुई थी। एक्सप्रेस वे से पर्यटक और वीवीआईपी आते हैं, इसे देखते हुए सुरक्षा बढाई गई है।
आईजी ए सतीश गणेश ने देखे इंतजाम
लूट की वारदात के बाद आईजी ए सतीश गणेश ने मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर के साथ सुरक्षा के इंतजाम देखे। आईजी रेंज सतीश ए गणेश का मीडिया से कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में यमुना एक्सप्रेसवे पर जगह जगह खुले ढाबे और चाय की दुकानो के साथ पंचर की दुकानें सेंध लगा रही है, यह सब अवैध दुकानें है जिनपर बदमाश बैठकर आराम से रेकी कर लेते है। लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर खुले अवैध ढाबों को बंद करने कराया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले आगरा और मथुरा दोनों ज़िलों की सुरक्षा का विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है।