आगरालीक्स.. आगरा में संजय प्लेस पार्किंग विवाद में कारोबारियों पर मुकदमा, पार्किंग में काम करने वाले युवक के कारोबारियों पर मारपीट और गाली गलौज के आरोप पर हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन में आक्रोश है।
आगरा में संजय प्लेस की पार्किंग को लेकर विवाद गर्माता जा रहा है, संजय प्लेस वेलपफेयर एसोसिएशन का आरोप है कि मामला कोर्ट में है इसके बाद भी संजय प्लेस में ठेकेदार पार्किंग की वसूली कर रहा है, इसके विरोध में नगर निगम का पुतला पफूंकने के साथ कारोबारी भाजपा छोडने का ऐलान कर चुके हैं।
पार्किंग में काम करने वाले युवक ने दर्ज कराया मुकदमा
ठेकेदार के लिए काम करने वाले टेढी बगिया निवासी अकरम का आरोप है कि वह पार्किंग में था, उसी दौरान कारोबारी हीरेन अग्रवाल सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी आए और मारपीट गालीगलौज की, लोगों के आने पर वह बच गया, उसे धमकी देकर चले गए। इस मामले में थाना हरीपर्वत में 147, 323, 504, 506, 352 धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
