आगरालीक्स …आगरा में एक यूनिट ब्लड रक्तदान कराने के बाद पित्त की थैली की पथरी के 88 मरीजों के फ्री आपरेशन किए। विजय नगर स्थित शांति वेद हॉस्पीटल में लॉयन्स विशाल क्लब व चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क 24वें शिवर के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद एसपी सिंह बघेल ने यह विचार रखते हुए 88 ऑपरेशन के लिए बधाई दी। कहा याद कीजिए पहला शिविर कितना छोटा रहा होगा। स्वयं नहीं समझ सकते हैं, कि आप कितना बड़ा काम कर रहे हैं।
लॉयन्स क्लब विशाल के अध्यक्ष लॉ.अजय गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि 107 रजिस्ट्रेशन में से 88 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। 35-40 हजार रुपए एक ऑपरेशन की कीमत थी, जो निशुल्क किए गए। मरीजों को भोजन व दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। अब तक 2000 से अधिक लोगों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। डॉ. अजय प्रकाश व डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने बताया कि 6 डॉक्टरों व 50 पैरामेडिकल टीम के संयुक्त प्रयास से 88 पित्ताशय व अपेन्डिक्स के लैप्रोस्कोपिक विधि द्वारा 4 दिन में ऑपरेशन किए गए। सभी मरीजों के परिजनों द्वारा एक यूनिट रक्तदान किया गया। संचालन विनय बंसल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अजय प्रकाश, डॉ. श्वेतांक प्रकाश, डॉ. बीबी बंसल, लॉ. गवर्नर मधु सिंह, विश्वदीप सिंह, सुनीता बंसल, डॉ. राहुल पोद्दार, अमित बंसल, डॉ. अमोल पोद्दार, अध्यक्ष अजय गुप्ता, अजय बंसल, राजेश खंडेलवाल, अनूप गुप्ता, पूरन डाबर, विजय भार्गव, चंदर माहेश्वरी, अश्वनी धवन, सुशील अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नरेश जैन, विवेक गुप्ता, विजय सेथिया, राजेन्द्र अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।