आगरालीक्स ..आगरा के बुकी रिंकू सरदार की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है, कई और बुकी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जानी है।
आगरा पुलिस ने बुकी रिंकू सरदार को वाहन चोरी और एनडीपीएस में अरेस्ट किया था, उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि कि रिंकू सरदार का हिस्ट्रीशीट नंबर 3 बी है। आजीवन पुलिस की नजर में अब उसकी यही पहचान रहेगी। रिंकू सरदार जमानत पर बाहर आ गया है।
बुकी श्याम बोहरा पर हुई पहली कार्रवाई
वर्ष 2019 में ताजगंज थाने में सबसे बड़े क्रिकेट सट्टेबाज श्याम वोहरा की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। जमानत पर बाहर आए जॉली उर्फ आशीष गोयल के खिलाफ ताजगंज पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।