आगरालीक्स.. आगरा में कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों का नया सत्र मार्च से शुरू हो जाएगा, स्कूल बस, वैन और कैब के ड्राइवर का सत्यापन के साथ ही नियमों का पालन भी करना होगा। इसे लेकर बुधवार को डीएम पीएन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने आरटीओ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
स्कूल बस, वैन और कैब के लिए मानक निर्धारित हैं, इसमें कितने बच्चे बैठ सकते हैं लेकर सुरक्षा के मानक भी पूरे होने चाहिए। मगर, वैन और आटो में बच्चों को ठूस कर स्कूल ले जाया जाता है। इसे लेकर प्रशासन ने सख्ती की है।
सत्यापन कराना अनिवार्य
स्कूल वैन और कैब के ड्राइवर और सहायक का सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। नए सत्र से आरटीओ द्वारा वैनों की जांच की जाएगी, इसमें कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।