आगरालीक्स ..आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल कराने का ठेका लेने वालों पर होगी कार्रवाई, डीएम पीएन सिंह ने यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों को लेकर सूरदन में बुधवार को बैठक की।
डीएम पीएन सिंह ने कहा कि किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी की आशंका पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी। गाजीपुर में परीक्षा के दौरान एक कॉकस का राज था। उसे तोड़ा है। इसलिए बोर्ड परीक्षा को लेकर कोई बयान या समझौता न करें।
सूरसदन प्रेक्षागृह में बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और प्रधानाचार्यों की बैठक का।कहा कि र गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय की परीक्षा पर नजर रहेगी। डीआईओएस रवींद्र सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति की परीक्षा पर नजर रहती है। बोर्ड के स्तर से एक-एक कॉपी का हिसाब रखा जा रहा है। ऐसे में कोई गड़बड़ी न हो।