Tuesday , 5 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Police arrest Three in Fraud Charge for merchant Navy job in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Police arrest Three in Fraud Charge for merchant Navy job in Agra

198

आगरालीक्स.. आगरा में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने के लिए आफ श्योर एकेडमी चला रहे तीन अरेस्ट, 5 करोड से अधिक रुपये 300 युवाओं से नौकरी के नाम पर ठगने के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

आगरा के कौशलपुर, न्यू आगरा में आफश्योर एकेडमी से पुलिस ने तीन को अरेस्ट किया है। इसमें से जुल्फिकार अहमद प्रयागराज के थाना धूमनगंज बमरौली शिवाला का रहने वाला है। वो एलोरा एन्क्लेव स्थित सत्संगी अपार्टमेंट में रहता है। वहीं लोकेश और दिनेश कुमार अलीगढ़ के क्वार्सी स्थित कृष्णा विहार के रहने वाले हैं। वो सूर्या अपार्टमेंट जी-5 में रह रहे थे। दिनेश और लोकेश पिता-पुत्र हैं। इन तीनों को अरेस्ट किया है। सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि ये तीनों 2013 से कौशलपुर में आफश्योर एकेडमी चला रहे थे। ये बेरोजगार युवकों को पफोन करते थे, मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 हजार रुपये जमा कर रजिस्ट्रेशन कर लेते थे। इसके बाद मर्चेंट नेवी के प्रशिक्षण के लिए 1 80 लाख रुपये फीस जमा कराते थे, यह पूरा पैसा कैश में लेते थे।

300 को जाल में फंसाया
पुलिस पूछताछ में आया है कि एकेडमी के संचालकों ने 300 युवाओं को जाल में पफंसाया, इसमें यूपी के साथ ही अन्य राज्यों के युवा भी शामिल थे।

इस तरह खुला मामला
इस संबंध में राजस्थान के जालौर निवासी राकेश ने शिकायत की थी। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया। उसे दो महीने पहले कॉल करके मर्चेंट नेवी में नौकरी लगाने का आश्वासन दिया गया था। उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 20 हजार रुपये लिए गए।
ट्रेनिंग के लिए 50 हजार रुपये और खाते में जमा कराए थे। पकडे गए युवकों के पास से राकेश के नाम का प्रवेशपत्र, एक फर्जी परिचय पत्र, पेमेंट आफश्योर शिपिंग एकेडमी नाम की रसदी बरामद हुई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Demand to Transform Agra’s Motiganj Galla Mandi into a Adarsh Mandi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मोतीगंज गल्ला मंडी बने आदर्श मंडी. जाम न लगे इसके...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra Mayor Celebrates Victory in Bengal by Serving Jhalmuri…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेयर ने झालमुड़ी खिलाकर मनाया बंगाल में जीत का जश्न....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Salaries of 2,442 Shikshamitras in Agra have been raised from ₹10,000 to ₹18,000. A felicitation ceremony was held at Soorsadan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 2442 शिक्षामित्रों का वेतन 10 हजार से बढ़कर 18 हजार...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Winds and rain have cooled down the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम सुहावना हो गया है. सुबह हवाएं, बादलों के साथ...

error: Content is protected !!