आगरालीक्स… आगरा से चांदी कारोबारी लापता हो गए हैं, उनका मोबाइल स्विच आफ है। पुलिस जांच में जुटी है।
सुरेंद्र पांडेय 50 साल विष्णु कॉलोनी शाहगंज में रहते हैं, उनका चांदी की ज्वैलरी का काम है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र पांडेय 8 फरवरी को अपने स्कूटर से सीओडी कॉलोनी में रिश्तेदार को देखने के लिए हॉस्पिटल गए थे। उनके वापस ना आने पर बेटे ने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद फोन स्विच आफ हो गए, परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका है। इस मामले में थाना शाहगंज में चांदी कारोबारी सुरेंद्र पांडेय की गुमशुदगी दर्ज की गई है।