आगरालीक्स.. आगरा में सदर तहसील के पूर्व तहसीलदार और पूर्व लिपिक भ्रष्टाचार में फंसे, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए कार्रवाई के निर्देश। सीएम कार्यालय द्वारा इन दोनों मामलों में कार्रवाई के लिए टवीट किया गया है।
सीएम टवीट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा के पूर्व तहसीलदार, सदर (संप्रति, उप जिलाधिकारी, सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर) व आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले बाह, जनपद आगरा) के तत्कालीन निबंधक लिपिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।