आगरालीक्स ..आगरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया के स्वागत के लिए तैयार है, गर्मजोशी के साथ ट्रंप के स्वागत में बच्चों से लेकर कलाकार तैयार हैं। इसके लिए खेरिया एयरपोर्ट से लेकर शिल्पग्राम तक सडकों को सजा दिया गया है। जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, ताजमहल में खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए फूल लगाए गए हैं।
आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ शाम 4 45 बजे आगरा पहुंचेंगे, वे खेरिया एयरपोर्ट से अमर विलास होटल जाएंगे। यहां से सवा पांच बजे ताजमहल का दीदार करने जाएंगे, वे ताजमहल में एक घंटा रहेंग। वहां से 6 15 पर खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे और यहां से विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
बाजार बंद, माल रोड नहीं कर सकेंगे पार
खेरिया एयरपोर्ट से होटल अमर विलास तक 15 किलोमीटर के रास्ता दोपहर 12 बजे के बाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा। मॉल रोड पार नहीं कर सकेंगे। इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। रेलवे स्टेशन भी समय से पहले पहुंच जाए, स्कूल और परीक्षा के लिए भी पहले पहुुंचना होगा।