आगरालीक्स ..आगरा में एक घंटा बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद के साथ पहुंच जाएंगे, नमस्त ट्रंप, भारत और अमेरिका के झंडे, कलाकार देंगे प्रस्तुति, पढे पूरा कार्यक्रम।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ सुबह 11. 45 बजे अहमदाबाद पहुंच गए, वे अहमदाबाद से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर सोमवार को 4 .45 बजे पहुंचेंगे, यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। कलाकार रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

11 किलोमीटर का रास्ता, भारत और अमेरिका के दिखाई देंगे झंडे
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ खेरिया एयरपोर्ट से होटल अमर विलास पहुंचेंगे, 11 किलोमीटर के रास्ते में जगह जगह उनके स्वागत में कलाकार प्रस्तुति देंगे, माल रोड पर दोनों तरह बच्चे भारत और अमेरिका का झंडा लेकर खडे दिखाई देंगे।
एक घंटे करेंगे ताज का दीदार
सवा पांच बजे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद के साथ ताजमहल पहुंच जाएंगे, वे यहां करीब एक घंटे ताजमहल में रहेंगे, सूर्यास्त के समय ताजमहल का दीदार करेंगे। यहां से खेरिया एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
रूट डायवर्जन सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक लागू रहेगी।
एमजी रोड से ग्वालियर की तरफ जाने वाले वाहन सुभाष पार्क से फतेहपुरसीकरी रोड पथौली नहर के रास्ते से जा सकते हैं।

प्रतापपुरा के पास ही बैरियर लगाया जाएगा। इससे आगे किसी भी वाहन को माल रोड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
बालूगंज, सेंट जॉर्जिज स्कूल की तरफ से भी कोई वाहन माल रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। सभी जगह माल रोड से काफी पहले बैरियर लगाए जाएंगे। दो लेयर बैरियर व्यवस्था की जा रही है। एक बैरियर 100 मीटर पहले ही लगा दिया जाएगा। दूसरा बैरियर चौराहे से 50 मीटर पहले होगा।
आगरा फोर्ट की तरफ से आने वाले वाहनों को छीपीटोला की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
पुरानी मंडी चौराहे से कोई भी वाहन माल रोड, ताज व्यू तिराहा, होटल गंगा रतन तथा फूल सैयद चौराहे की तरफ नहीं आ सकेगा।
ट्राईडेंट मोड, टीडीआई मॉल से भी कोई वाहन माल रोड की तरफ नहीं आएगा।
कैंट रेलवे स्टेशन से कोई वाहन माल रोड की तरफ नहीं जाएगा। सभी वाहन नेमीनाथ पार्क तिराहा होते हुए सदर की तरफ जा सकते हैं।
नेमीनाथ पार्क तिराहा से कोई भी वाहन घी गोदाम तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
नौलक्खा, शहजादी मंडी, होटल क्लार्क शिराज तिराहे की तरफ से भी किसी वाहन को माल रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।
राजपुर चुंगी की तरफ से कोई वाहन अमर होटल की तरफ नहीं आएगा। फूल सैयद चौराहे की तरफ भी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।