आगरालीक्स ..आगरा में आज ताजमहल दो घंटे के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा, म्यानमार के प्रेसीडेंट यू विन मिंत अपनी पत्नी डाउ चोचो के साथ ताज का दीदार करेंगे, खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक यातायात भी रोका जाएगा।
म्यांनमार के राष्ट्रपति यू विन मिंत भारत दौरे पर हैं, वे शनिवार को अपनी पत्नी डाउ चोचो के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे, इसलिए ताजमहल दो घंटे आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
11 बजे तक मिलेंगे टिकट, 12 से दो बजे तक रहेगा बंद
म्यांनमार के राष्र्टपति यू विन मिंत 12 बजे के बाद ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचेगे, उनके आने से पहले ही सुबह 11 बजे ताजमहल की टिकट मिलना बंद हो जाएगा, दोपहर 12 से दो बजे तक ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
रोका जाएगा यातायात
म्यांनमार के राष्ट्रपति खेरिया एयरपोर्ट पहु्ंचेंगे, यहां से वे ताजमहल का दीदार करने आएंगे, इस दौरान यातायात रोक दिया जाएगा।
