आगरालीक्स.. कथावाचक देवकीनंदन पर पत्रकार से मारपीट और पत्नी से छेडछाड के मामले में मुकदमा, कथावाचक देवकी नंदन ने कहा कि यह मामला ब्लैकमेलिंग का है, साजिश के तहत यह सब किया गया है।
मथुरा के शांति सेवा धाम छटीकरा रोड पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और उनके भाई रहते हैं। मथुरा के एक रिपोर्ट ने देवकीनंदन ठाकुर, उनके भाई श्याम सुंदर, गजेंद्र, अमित और धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि देवकीनंदन ठाकुर के भाई श्याम सुंदर ने हरियाणा की एक युवती का शारीरिक शोषण किया, मुकदमा दर्ज कराने वाले पत्रकार का आरोप है कि उन्होंने पीडिता की मदद की, इससे आक्रोशित देवनी नंदन और उनके भाई श्याम सुंदर ने 24 फरवरी को कुछ साथियों के साथ मेरे साथ मारपीट की। पु
पत्नी के साथ की अश्लीलता
पत्रकार का आरोप है कि उनकी पत्नी के साथ भी अश्लीलता की। सीओ रिफाइनरी वरुण सिंह ने मीडिया को बताया कि इस मामले में मथुरा के थाना हाईवे में दर्ज रिपोर्ट दर्ज हुई है। रिपोर्ट में देवकीनंदन के साथ उनके भाई विजय, श्याम सुंदर व गजेंद्र, अमित और धर्मेंद्र को नामजद किया गया है।घटना की जांच की जा रही है।
शांति सेवा धाम के सचिव विजय शर्मा ने मीडिया में बयान दिया है कि काफी समय से पत्रकार द्वारा ब्लैकमेलिंग की कोशिश की जा रही थी। इसी के चलते मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप निराधार हैं।