आगरालीक्स,.. आगरा में मास्क के लिए मारामारी मची है, ब्लैक में मास्क बेचने वालों पर छापा, एक पर लगाई रोक, इस नंबर पर दे सकते हैं मास्क को अधिक रेट में बेचने वालों की सूचना।
आगरा के जूता कारोबारी सगे भाई, उनकी पत्नी और दो बच्चों में बुधवार यानी चार मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सर्दी खांसी जुकाम होने पर घर पर रहने के लिए कहा गया है। अब टीम लोगों के घर जाकर जांच करेगी।
उधर, कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग मास्क पहन रहे हैं, कई स्कूलों ने भी बच्चों से मास्क पहनकर आने के लिए कहा है। इससे मास्क की मांग बढ गई है, दो दिन में ही 100 रुपये का मास्क 500 रुपये में बिकने लगा है।
सुधीर मेडिकल स्टोर, राजा की मंडी पर छापा
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि वे खुद सुधीर मेडिकल स्टोर, राजा की मंडी पर ग्राहक बनकर मास्क खरीदने पहुंचे। एन 95 मास्क नहीं था, सामान्य मास्क जो डेढ रुपये से दो रुपये का आता है उसे 25 रुपये का बेच रहे थे। एक अन्य मास्क जो एन 95 नहीं था उसके 300 रुपये ले रहे थे। मास्क और दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है।
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083