आगरालीक्स ..आगरा में ओले और बारिश के साथ तेज हवा से कंपकंपी छूटने लगी है, ओले की स्पीड से लोग सहम गए, घर से बाहर नहीं निकल सके। ठंडी हवा चल रही है, इससे ठंडक बढ गई है, जाने होली पर कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई, इसके बाद ठंडी हवा चलने लगी। दोपहर में धूप निकली, लेकिन हवा कम नहीं हुई, शाम को बादल छाने लगे। चार बजे के बाद रुक रुक कर बारिश हो रही है। शाम साढे पांच बजे के बाद बारिश तेज होती गई, शहर के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश हो रही है, इससे सर्दी बढ गई है।
ओले के साथ बारिश
शाम को तेज हवा, बारिश के बाद ओले पडे, ओले बडे होने के साथ ही स्पीड भी अधिक थी, इससे लोग सहम गए। करीब 10 मिनट तक तेज बारिश के साथ ओले पडे। इससे सर्दी बढ गई है।
आठ मार्च से छट जाएंगे बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि आठ मार्च से बादल छट जाएंगे, नौ मार्च तक धूप निकलेगी लेकिन होली पर 10 मार्च को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
06-Mar 15.0 26.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
07-Mar 15.0 26.0 Partly cloudy sky
08-Mar 14.0 26.0 Mainly Clear sky
09-Mar 14.0 27.0 Mainly Clear sky
10-Mar 15.0 27.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
11-Mar 16.0 25.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
12-Mar 16.0 26.0 Partly cloudy sky