आगरालीक्स आगरा में कोरोना के 10 केस विदेश से लौटने वाले और उनके संपर्क में आए लोगों के सामने आए हैं। 12 मार्च को और उसके बाद विदेश से जो भी लौटा है, उसकी जांच की जाएगी, सूचना ना देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चीन के वुहान के बाद अमेरिका, इंग्लैंड, इटली, स्पेन, जर्मनी सहित दुनिया भर के देशों में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। वहां रह रहे लोग और छात्र आगरा आ गए हैं, ये कई दिनों से आगरा में है, इनके बुखार और गला खराब होने पर जांच कराई जा रही है। पिछले 24 घंटे में आगरा में अमेरिका से 21 मार्च को आगरा लौटे डॉक्टर के बेटे और 17 मार्च को लंदन से वापस आई कारोबारी की बेटी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद सख्ती कर दी गई है।
28 मार्च रात सात बजे तक देनी है सूचना
डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि प्रोटोकॉल के तहत 12 मार्च को और उसके बाद विदेश यात्रा से आगरा आए हैं, उन सभी को कोरोना कंट्रोल रूम पर अपनी जानकारी देनी है। 28 मार्च को रात सात बजे तक अपना मोबाइल नंबर कंट्रोल रूम पर फोन कर उपलब्ध कराना होगा। इन सभी की स्क्रीनिंग की जाएगी, संदिग्ध मिलने पर सैंपल लिए जाएंगे।
कोरोना मेडिकल कंट्रोल रूम 0562 2600508, 2600412
डॉ पियूष जैन 8859074040
डॉ राकेश अग्निहोत्री 9897334606