आगरालीक्स.. कोरोना के लिए लॉक डाउन में बैंकर्स का काम भी काबिल ए तारीफ है, सब कुछ गडबडा गया लेकिन निकासी बढने पर भी बैंक का सिस्टम नहीं गडबडाया है, इन्हें भी सलाम करें और ताली बजाएं।
सोमवार को बैंक खुलने पर ग्राहकों की भीड बढी तो बैंक के अधिकारियों और बैंककर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ग्राहकों को जागरूक किया। एसबीआई, मोगर्रा ब्रांच, मथुरा के ब्रांच मैनेजर पंकज शर्मा के निर्देशन में बैंककर्मी मास्क लगाकर काम कर रहे हैं, ग्राहकों को एक के बाद एक अंदर भेजा जा रहा है, जिससे एक मीटर की दूरी बनी रही। उनसे मुंह पर रूमाल, साडी और कपडा बांधने के लिए भी कहा गया है, हाथ भी सेनेटाइज कराए जा रहे हैं।
कम समय में ज्यादा काम
बैंक 30 और 31 मार्च को खुल रहे हैं, इसके बाद बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों की संख्या अधिक है। ऐसे में बैंककर्मी कम समय में ज्यादा काम करने रहे हैं जिससे ज्यादा देर तक इंतजार ना करना पडे।
डॉक्टर, पुलिस, बैंककर्मियों के लिए भी बजाएं ताली
कोरोना की रोकथाम के लिए इमरजेंसी सेवा देने वाले दिन रात मेहनत कर रहे हैं। डॉक्टर इलाज में जुटे हैं, पुलिस व्यवस्था संभाल रही है, एक बडी टीम खाद्य पदार्थों की आपूर्ति में जुटी है, निगम कर्मी सफाई कर रहे हैं तो सब अच्छा चलता रहे इसके लिए बैंककर्मी काम में जुटे हुए हैं। इनका हौसला बढाने के लिए ताली बजाएं। वहीं, जो सुविधाएं और इंंश्योरेंस इमरजेंसी सेवा में लगे लोगों को दिया गया है वह बैंककर्मियों को भी मिलना चाहिए।