आगरालीक्स …आगरा में स्कूल की फीस को लेकर डीएम ने आदेश जारी किए हैं। लॉक डाउन के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में अभिभावक स्वेच्छा से मार्च, अप्रैल और पहले क्वाटर की फीस जमा कर सकते हैं। कॉलेज प्रबंधन किसी को भी फीस जमा करने के लिए बाध्य नहीं करेगा। अभिभावक बाद में फीस जमा करते हैं तो विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा।
