आगरालीक्स.. आगरा के हॉस्पिटल से फैला कोरोना का संक्रमण, 12 केस में से नौ हॉस्पिटल के संपर्क वाले हैं। हॉस्पिटल से जुडे 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने भगवान टॉकीज के पास बाइपास स्थित हॉस्पिटल में 22 मार्च से छह अप्रैल तक इलाज कराने वाले मरीज, यहां आने वाले लोग, हॉस्पिटल में इलाज करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। जिससे सभी की जांच कराई जा सके। अभी तक आगरा में 104 कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंच गई है।
आगरा में रविवार को कोरोना के 12 नए मामले आए हैं। इसमें से नौ नए मामले भगवान टॉकीज के पास हाइवे पर स्थित हॉस्पिटल से जुडे हुए हैं। इस हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित 53 साल की महिला मरीज आइसीयू में आठ दिन भर्ती रही थी। इसकी जानकारी होने के बाद हॉस्पिटल से सैंपल लिए गए। नौ अप्रैल को हॉस्पिटल के आईसीयू में कार्यरत कर्मचारियों सहित सात में कोरोना पॉजिटिव मिला था। इन सात में से कोरोना संक्रमित महिला कर्मचारी कौशलपुर, न्यू आगरा में संयुक्त परिवार में रहती है। महिला कर्मचारी के परिवार में 15 सदस्य हैं। इसमें से महिला कर्मचारी की 85 साल की सास, पति, बच्चे, देवर, देवरानी सहित आठ में कोरोना की पुष्टि हुई है।
हॉस्पिटल में इलाज कराने वाले बाह की महिला में भी कोरोना की पुष्टि
वहीं, हॉस्पिटल सें बाह की 45 साल की महिला ने भी इलाज कराया था, इस महिला के सैंपल की भी जांच कराई गई। महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
तीन वजीरपुरा और सराय ख्वाजा के जमाती के संपर्क वाले पॉजिटिव
वहीं, रविवार को मिले 12 नए केस में से तीन जमाती के संपर्क वाले हैं। इसमें से एक महिला सराज ख्वाज निवासी है और दो लोग वजीरपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
आगरा में कोरोना
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 104
मरीज ठीक हो चुके हैं 10
जमाती और उनके संपर्क वाले 52
