आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना को मात देने के लिए जीन जान से जुटे डॉक्टर और पुलिस कर्मियों का बच्चे भी अभिवादन कर रहे हैं, आगरा के अमिता विहार, कर्मयोगी, कमला नगर की कॉलोनी में बच्चों ने पोस्टर लगाए हैं, पुलिस और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया है। अमिता विहार सोसायटी के अध्यक्ष धीरज अग्रवाल के नेत्रत्तव में लोग कोरोना फाइटर्स का मनोबल बढा रहे हैं।