आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना का फूटा बम, 24 नए केस आए सामने। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 196।
आगरा में शुक्रवार दिन भर कोई रिपोर्ट नहीं आई लेकिन रात को एक साथ 24 कोरोना के पॉजिटिव केस आने के बाद खलबली मच गई है। ये केस अलग अलग हिस्से से हैं और कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क वालों के हैं। इसके बाद से टीम कोरोना संक्रमितों को ट्रेस करने में जुट गई है।
2 वार्ड बॉय के सात परिजनों में कोरोना की पुष्टि
कोरोना संक्रमित मरीजों में एसएन के कोरोना पॉजिटिव दो वार्ड बॉय के सात परिजन हैं, इसमें से पांच कौशलपुर लॉयर्स कॉलोनी और दो कौलशपुरा निवासी हैं। इस तरह एसएन के दो वार्ड बॉय के सात परिजन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
गढैया ताजगंज के छह कोरोना संक्रमित
वहीं, कोरोना संक्रमित छह लोग गढैया ताजगंज के रहने वाले हैं, ये जमाती के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुए थे। वहीं, तीन कोरोना संक्रमित घटिया आजम खां निवासी डॉक्टर के संपर्क में आए लोग हैं। इसी तरह से तीन शहर के अलग अलग हिस्से के कोरोना संक्रमित मरीज हैं।