कोरोना संक्रमित मरीज 196
मरीज ठीक हुए 13
मरीजों की मौत 05
आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी की लंदन से लौटी कोरोना संक्रमित बेटी को ठीक होने पर एसएन से डिस्चार्ज कर दिया। एसएन से यह छठवां मरीज डिस्चार्ज किया गया। 196 कोरोना संक्रमित मरीज हैं, इसमें से 13 ठीक हो चुके हैं और पांच की मौत हुई है।
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ रही है, इसके साथ ही मरीज भी ठीक होने लगे हैं। 17 मार्च को लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी ने कोरोना को मात दे दी। कोरोना की पुष्टि होने के बाद कारोबारी की बेटी को 27 मार्च को एसएन में भर्ती किया गया था। यहां उनका इलाज चला, कारोबारी की बेटी ने हौसले से कोरोना को मात दे दी, इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा दवाएं देने की जरूरत नहीं हुई। गर्म पानी, खाना और अच्छी नींद से कोरोना से ठीक होने के बाद शुक्रवार रात को एसएन से डिस्चार्ज कर दिया गया।
एसएन से छह की हो चुकी है छुटटी
एसएन मेडिकल कॉलेज से कोरोना को मात देकर छह मरीज अपने घर जा चुके हैं, इससे पहले रेलवे अधिकारी की बेटी, डॉक्टर का बेटा, कॉलेज संचालक का बेटा, दुबई से लौटा जीवनी मंडी क्षेत्र के युवक और घटिया आजम खां निवासी 45 साल के मरीज ठीक हो चुके हैं। कारोबारी की बेटी को भी शुक्रवार को छुटटी दे दी गई। इससे पहले सात मरीज दिल्ली में इलाज कराकर ठीक हुए थे।