आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 13 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 255 पहुंच गई है।
आगरा में कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं। रविवार रात को कोरोना के 1r3 केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 255 पहुंच गई है। इसमें एसएन के कोरोना संक्रमित वार्ड ब्वॉय के संपर्क में आई महिला सहित एसएन में भर्ती मरीज भी शामिल हैं।
छह मरीजों में कोरोना की पुष्टि
कोरोना के नए केस में छह मरीज भी शामिल हैं, इसमें से दो गुर्दा रोगी हैं, इन्हें डायलिसिस से पहले कोरोना की जांच कराने के लिए कहा गया था। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, सांस संबंधी समस्या के साथ भर्ती हुए मरीजों के साथ ही दो अन्य मरीज हैं, जिन्हें तेज बुखार और खांसी आने पर भर्ती किया गया था। इसके साथ ही अलबतिया शाहगंज की 40 साल की महिला 15 साल का बालक भी कोरोना संक्रमित है।
आगरा में कोरोना के केस
कोरोना संक्रमित 255
जमाती और उनके संपर्क में आए लोग 92
भगवान टॉकीज के पास स्थित अस्पताल से संक्रमित हुए मरीज 79
स्वास्थ्य कर्मियों के संपर्क में आने से हुए संक्रमित 25
विदेश से लौटे और उनके संपर्क में आने से हुए संक्रमित 24
फतेहपुर सीकरी और उनके संपर्क में आने से हुए संक्रमित 22
अन्य